IRDAI के पोर्टेबिलिटी के नियम क्या हैं ? 

सुवाह्यता (Portability )

  1. इस सुविधा के लिए नवीनीकरण की तारीख से कम से कम 45 से 60 दिन के अंतराल में नए बीमाकर्ता (insurer)को आवेदन देना होगा। 

  2. यदि बीमाकृत(insured) उपरिलिखित अवधि में संपर्क नहीं करता तो बीमाकर्ता की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। 

  3. हालांकि बीमाकर्ता ऐसी स्थिति में चाहे तो प्रस्ताव को स्वीकार कर सकता है। 

  4. यदि नवीनीकरण(renewal) तारीख तक नए बीमाकर्ता से स्वीकृति प्रतीक्षित है  तो अल्प  अवधि(short period) के लिए वर्तमान पालिसी को बढ़ाया जा सकता है। 

  5. जब तक नए बीमाकर्ता से स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक पुरानी पॉलिसी को निरस्त (cancel) नहीं किया जा सकता है। 

  6. अगर अल्प अवधि के समय में कोई दावा (claim)  प्रस्तुत हो जाता है तो शेष अवधि का प्रीमियम देकर वर्तमान बीमाकर्ता के साथ पॉलिसी जारी रखी जा सकती है।  

  7. पॉलिसीधारक को सुवाह्यता के लिए प्रस्ताव फॉर्म (proposal form) और सुवाह्यता फॉर्म (portability form) भरना पड़ेगा। 

  8. नया बीमाकर्ता प्रस्ताव का जोखिम अंकन (risk analysis)करने के बाद अनुरोधकर्ता पॉलिसीधारक को अपना निर्णय बताएगा । 

  9. अगर पॉलिसीधारक का डेटा प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर नया बीमाकर्ता अपना निर्णय नहीं बताता है तो उसे फिर प्रस्ताव को अस्वीकार करने का कोई अधिकार नहीं होगा। 

  10. केवल पोर्टिंग (सुवाह्यता ) के लिए नया बीमाकर्ता अतिरिक्त प्रभार(charges) नहीं लगा सकता है। 

  11. सुवाह्यता साधारण और स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं के लिए प्रयोज्य (proposed) है. जीवन बीमा स्वास्थ्य उत्पाद के लिए सुवाह्यता उपलब्ध नहीं है। वैयक्तिक(personal) तथा परिवार फ्लोटर (family floater) के सदस्यों के लिए यह सुविधा है। 

  12. अगर कोई सामूहिक पॉलिसी (group policy) में है तो पहले वैयक्तिक या परिवार फ्लोटर में परिवर्तन (migrate )करा सकता है। इसके बाद अगली नवीनीकरण में सुवाह्यता सुविधा उसे भी उपलब्ध रहेगी। 

  13. पुरानी पॉलिसी में जितनी अवधि बीत   चुकी है, विद्यमान बीमारियों (pre existing diseases)और समयबद्ध अपवर्जनों (time bound exclusions) के लिए उतनी ही नयी पॉलिसी में अवधि कम  हो जाएगी। 

  14. नए बीमाकर्ता को बीमित राशि(sum insured) और संचयी बोनस(cumulative bonus) मिलकर प्रस्तावकर्त को पॉलिसी निर्गम करनी होगी। उदाहरणतः यदि बीमा राशि 3 लाख है और संचयी बोनस 75000 है तो नए बीमाकर्ता को 4 लाख की पालिसी नए बीमाकर्ता को निर्गत करनी होगी (अगर 375000 की बीमा राशि का कोई विकल्प न हो तो)  


Comments

Popular posts from this blog